Spread the love

शिमला।। राजधानी में आजकल प्यार का खुमार सिर चढ़ कर बोल रहा है और यहां की हसीन वादियों में प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार करने में खूब मशगूल हो गए है। वेलेंटाइन और वीकेंड पर राजधानी में पर्यटकों ने भारी संख्या में यहां की वादियों की ओर रुख किया है और दुकानों से नाना प्रकार के गिफ्ट, फूल व अन्य उपहार खरीद कर एक दूसरे को सौंपकर अपनी प्रीत को जाहिर कर रहे है।

सोमवार को फाइनली वेलेंटाइन डे है। आज भी राजधानी में पर्यटकों के और उमडऩे की उम्मीद है।जानकारी के अनुसार राजधानी शिमला में वीकेंड पर काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे है। वेलेंटाइन वीक के चलते सैलानियों ने हिलक्वीन का रुख किया है और रोज डे से लेकर शनिवार को हग डे तक प्रेमी जोड़ों ने हर दिवस को मनाया है।

साथ लगते राज्यों से पर्यटक घूमने के लिए शिमला पहुंचे है। वेलेंटाइलन व वीकेंड पर शिमला के होटलों में आक्यूपेंसी 70 प्रतिशत तक पहुंच गई है। ऐसे में अब पर्यटकों की आमद बढऩे से होटल व पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों ने भी राहत की सांस ली है।

Leave a Reply