Spread the love

धर्मशाला स्थित विधानसभा परिसर के बाहर सवर्ण आयोग के समर्थन में जुटे हजारों प्रदर्शनकारियों की मांग मानते हुए राज्‍यपाल ने सामान्‍य वर्ग आयोग की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पूर्व मुख्‍यमंत्री ठाकुर जयराम ने यह घोषणा की थी।हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए सामान्‍य वर्ग आयोग का गठन करने की अधिसूचना जारी कर दी। सामान्‍य प्रशासन विभाग के सचिव देवेश कुमार की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि राज्‍यपाल ने आयोग के गठन को स्‍वीकृति दे दी है। इससे पूर्व प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश सवर्ण आयोग के गठन की मांग से सहमति जताई थी।
इससे पूर्व तपोवन विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हजारों लोगों को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह घोषणा की। इससे प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ सवर्ण समाज के लोगों में खुशी की लहर है। सवर्ण आयोग के गठन का प्रस्‍ताव तैयार कर लिया गया। अगले बजट सत्र में यह प्रस्‍ताव लाया जाएगा।

इससे पहले सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर हजारों की तादाद में लोग तपोवन पहुंच गए थे। दाड़ी में पुलिस की ओर से बनाए सुरक्षा घेरे व बैरिकेड को तोड़कर प्रदर्शनकारी तपोवन की ओर बढ़े। सभी प्रदर्शनकारियों को दाड़ी से आगे न जाने देने की इजाजत थी, पुलिस ने ऐसी व्यवस्था बनाई थी। लेकिन हजारों लोग जोराबर स्टेडियम पहुंच गए हैं। यहां जयराम सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सवर्ण आयोग की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने पानी की बौछार भी की।

वहीं कुछ लोग गाड़ियों में जा चढ़े जिन्हें पुलिस ने वहां से उतरवाया। वहीं पुलिस उन्हें स्टेडियम में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने का आग्रह कर रही थी। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।

गौर रहे कि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि सवर्ण मोर्चा सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर आज विधानसभा घेराव की तैयारी में थे। हिमाचल प्रदेश सरकार व पुलिस विभाग ने कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए धरने प्रदर्शनों के लिए स्थान चिन्हित कर दिया था। ऐसे में धरना व प्रदर्शन करने वाले दाड़ी मेला मैदान से आगे नहीं जा सकते थे, लेकिन क्षत्रिय संगठन के पदाधिकारी व सदस्य तथा अन्य लोग जोराबर स्टेडियम पहुंच गए। देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर और देवभूमि सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन ठाकुर ने बताया कि वह एलान कर चुके हैं चाहे कुछ भी हो तपोवन विधानसभा का घेराव अवश्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा दोनों ही दलों के नेताओं का शुद्धिकरण करने की जरूरत है दोनों ही दलों में कुछ नेता है जो सवर्ण आयोग के गठन को लेकर एतराज जता रहे हैं। हजारों की संख्या में लोग सवर्ण आयोग के गठन के लिए सरकार से हामी भरवाएंगे अन्यथा आंदोलन तेज होगा।

उग्र हुए प्रदर्शनकारी

सवर्ण आयोग की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने पानी की बौछार की इससे प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और उन्‍होंने अग्‍निशमन वाहन के शीशे तोड़कर उसे नुकसान पहुंचाया, प्रदर्शनकारी ने वेरिगेट्स तोड़कर जोरावार स्‍टेडियम से विधानसभा परिसर तक पहुंच गए।

Leave a Reply