श्रीखण्ड टाइम्स, शिमला।
कांगडा जिले में पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत पिंगलनाला में देर रात को एक निजी बस और टैक्सी के बीच जोरदार टक्कर होने का समाचार मिला है।
बता दें कि रात साढ़े नौ बजे के करीब गगल से निजी बस धर्मशाला की ओर आ रही थी तो और टैक्सी धर्मशाला से गगल की ओर जा रही थी।इस दौरान अचानक ही पिंगलनाला के पास दोनों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई।
इस हादसे में टैक्सी चालक और उसमें सवार व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं हैं।वहीं घायलों की पहचान की जा रही है ताकि उनके परिजनों से संपर्क साधा जा सके। घायल को धर्मशाला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है।
पुलिस थाना धर्मशाला के प्रभारी नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरु कर दी है।
