Spread the love

शिमला।हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की 16 दिसंबर को प्रस्तावित बैठक अब 18 को दोपहर बाद तीन बजे शिमला में होगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के साथ जेसीसी की बैठक में लिए निर्णयों पर मुहर लगने की संभावना है।हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की 16 दिसंबर को प्रस्तावित बैठक अब 18 को दोपहर बाद तीन बजे शिमला में होगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के साथ जेसीसी की बैठक में लिए निर्णयों पर मुहर लगने की संभावना है। बैठक में कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2016 से नए वेतनमान की सिफाारिशें लागू करने को मंजूरी प्रदान की जा सकती है। इन सिफारिशों के आधार पर कर्मचारियों को जनवरी 2022 के वेतन से संशोधित वेतनमान का लाभ मिलना शुरू होगा और इसकी अदायगी फरवरी 2022 में होगी।इसी तरह अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण की अवधि तीन से घटाकर दो वर्ष करने, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों, अंशकालिक कामगारों, जलरक्षकों, जलवाहकों के नियमितीकरण व दैनिक वेतनभोगी के रूप में तबदील करने के लिए भी एक-एक वर्ष की अवधि को कम करने को भी स्वीकृति प्रदान किए जाने की संभावना है।

इसके साथ ही कर्मचारियों को केंद्र सरकार के 5 मई, 2009 के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार 15 मई, 2003 से नई पेंशन प्रणाली के कार्यान्वयन को मंजूरी दी जा सकती है। बैठक में करुणामूलक आधार पर नौकरी देने के मामले में भी रियायत दी जा सकती है। करुणामूलक आधार पर नौकरी देने को लेकर गठित कमेटी की रिपोर्ट भी मंत्रिमंडल में आ सकती है।

Leave a Reply