Spread the love

श्रीखण्ड टाइम्स, शिमला।

राष्ट्रीय राज मार्ग-3 पर रखोह के निकट रोपड़ में एक कार के सड़क के किनारे डंगे के साथ टकरा जाने से चालक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार प्रकाश चंद (61 वर्षीय) अपनी बोलेरो कार में सुबह काम से जा रहा था कि अचानक रोपड़ के पास नियंत्रण खो देने से कार सड़क किनारे दीवार से जा टकराई। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply