Spread the love

श्रीखण्ड टाइम्स, शिमला।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां तरोपका क्षेत्र में कार की टक्कर से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई है।

हादसा बुजुर्ग के घर के कुछ ही दूरी पर पेश आया है। हादसे के वक्त बुजुर्ग दुकान की ओर जा रहा था।बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार एक महिला चला रही थी। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला कार को लेकर हमीरपुर से तारोपका की ओर जा रही थी। इस दौरान तारोपका में महिला ने सड़क किनारे चल रहे 65 वर्षीय एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग बेसुध होकर गिर गया।

वहीं, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा बुजुर्ग उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया- जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग तरपोका का रहने वाला था। जबकि, कार चालक महिला भी स्थानीय पंचायत की निवासी बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा किसकी गलती के कारण हुआ है। पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply