श्रीखण्ड टाइम्स, शिमला।
ऊना जिले में पुलिस थाना अम्ब में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी युवक ने उससे शादी का वादा कर अम्ब क्षेत्र में शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इंकार कर दिया।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे विश्वास में लेकर शादी का झांसा दिया और उसका शारीरिक शोषण करता रहा।जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।उसने आरोप लगाया है कि एक विवाह समारोह में उसकी आरोपी से जान पहचान हुई थी, जिसके बाद वह उसके संपर्क में आई थी।
थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
