Spread the love

श्रीखण्ड टाइम्स, शिमला।

हिमाचल प्रदेश के मनाली में अमृतसर के पर्यटक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।मृतक की पहचान कर्ण रतन (32) पुत्र नवीन रतन निवासी मंजिठा रोड अमृतसर के रूप में हुई है।कर्ण अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने आया हुआ था तथा सोलंग और मनाली के बीच आते गांव बुरुआ में एक निजी कॉटेज में ठहरा हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार कर्ण और उसके दोस्त सुबह सोलंगनाला घूमने निकले थे, लेकिन रास्ते में कर्ण को अचानक दिल का दौरा पड़ गया।घबराए हुए दोस्त तुरन्त कर्ण को मिशन अस्पताल ले गए, लेकिन सोलंगनाला के रास्ते पर भारी ट्रैफिक जाम था,जिसके चलते उन्हें अस्पताल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके चलते कर्ण ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।अस्पताल पहुंचाने पर कर्ण को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी केडी शर्मा ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पर्यटक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

Leave a Reply