श्रीखण्ड टाइम्स, शिमला।
आईईसी यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ फार्मेसी ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में किया भव्य कार्यक्रम का आयोजन
आईईसी स्कूल ऑफ फार्मेसी ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें समाज में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके योगदान को मुख्य रूप से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विभाग के छात्रों ने इस साल के विश्व फार्मासिस्ट दिवस के विषय “थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट” पर आधारित अनेक प्रस्तुतियाँ दीं।


कार्यक्रम के सांस्कृतिक भाग में छात्रों ने नाटी, भांगड़ा, गिद्दा के साथ-साथ गढ़वाली, राजस्थानी और हरियाणवी नृत्य भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान, छात्रों ने फार्मा क्विज, निबंध लेखन, भाषण, गायन जैसी अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर फार्मासिस्टों की भूमिका और उनके योगदान को स्किट और प्ले के द्वारा भी प्रस्तुत किया गया।


इस अवसर पर आईईसी यूनिवर्सिटी की सीनियर मैनेजमेंट ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में फार्मासिस्टों के योगदान को उजागर करना और फार्मेसी के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना था। उन्होंने आईईसी स्कूल ऑफ फार्मेसी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की और फार्मासिस्टों को न केवल दवाओं के वितरक, बल्कि स्वास्थ्य सलाहकार और शिक्षक भी बताया।
इस कार्यक्रम में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को न केवल रेखांकित किया गया, बल्कि फार्मेसी के क्षेत्र में नवीनतम विकास और चुनौतियों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
