Spread the love

श्रीखण्ड टाइम्स, शिमला।

नववर्ष की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने माल रोड और रिज का किया भ्रमण
पर्यटकों से संवाद किया, हिमाचली व्यंजन व हस्तशिल्प स्टॉलों का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नववर्ष की पूर्व संध्या पर शिमला के मॉल रोड और रिज का भ्रमण किया तथा ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ शिमला में उमड़े पर्यटकों से संवाद किया।


मुख्यमंत्री ने रिज पर लगे हिमाचल के पारंपरिक व्यंजनों और हस्तशिल्प को प्रदर्शित करने वाले स्टॉलों का भी अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों और लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं, वहीं लोगों ने उत्साहपूर्वक उनके साथ सेल्फी ली।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply