Spread the love

श्रीखण्ड टाइम्स, शिमला।

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री ने आज सुबह महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि अजीत पवार एक अनुभवी राजनेता थे और उन्होंने महाराष्ट्र के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply