Spread the love

श्रीखण्ड टाइम्स, शिमला।

आईईसी विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन

जिला सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर छात्रों ने कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता, स्किट, वन-एक्ट-प्ले, हरियाणवी नृत्य,गिद्दा, और भंगड़ा से समां बांध दिया। आईईसी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, डॉ० प्रल्हाद गुप्ता ने सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आईईसी विश्वविद्यालय महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है और आज के दिन हम विशेषतौर पर महिलाओं के योगदान और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करते हैं।

इस कार्यक्रम कीसंयोजक डॉ० भारती ने कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन से किया, जिसमें उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply