Spread the love

श्रीखण्ड टाइम्स, शिमला।

राहुल गाँधी की तरह मुख्यमंत्री सुक्खु बने भाजपा के ‘स्टार प्रचारक’ – जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस साफ : राकेश जमवाल

शीर्ष नेतृत्व व समस्त भाजपा परिवार को हार्दिक बधाई

महाराणा चौक पर लड्डू वितरण, बंगाल जीत की खुशी में झूम उठा सुंदरनगर

सुंदरनगर : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु द्वारा ईवीएम को लेकर दिया गया बयान पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना, भ्रामक और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर अविश्वास फैलाने वाला है। राकेश जमवाल ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि यदि ईवीएम इतनी ही असुरक्षित और “हैक” होने वाली मशीनें हैं, तो क्या कांग्रेस ने इन्हीं ईवीएम के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाई थी? क्या उस समय ईवीएम ठीक थीं और आज खराब हो गईं? यह दोहरा मापदंड कांग्रेस की हताशा और अवसरवादी राजनीति को उजागर करता है।
उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि भाजपा ने किसी मशीन को नहीं, बल्कि देश और प्रदेश की जनता के दिलों को अपने विकास कार्यों, पारदर्शी शासन और मजबूत नेतृत्व से “हैक” किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं, और यही विश्वास आज भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है।
राकेश जमवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खु के बयान कांग्रेस की लगातार हार से उपजी घबराहट का परिणाम हैं। पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में कांग्रेस का जनाधार पूरी तरह समाप्त हो चुका है और पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल पा रही। ऐसे में अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए ईवीएम जैसे मुद्दों को उछालना केवल जनता को गुमराह करने का प्रयास है।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खु आज भाजपा के अनौपचारिक ‘स्टार प्रचारक’ बन चुके हैं। जहां-जहां वे जाते हैं, वहां भाजपा को प्रचंड समर्थन मिलता है और कांग्रेस का सफाया हो जाता है। जिस प्रकार राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार हार का सामना कर रही है, उसी राह पर सुक्खु भी कांग्रेस को और कमजोर करने में लगे हैं।

राकेश जमवाल ने पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं समस्त केंद्रीय नेतृत्व को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की नीतियों पर जनता की स्पष्ट मुहर है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, संगठन की मजबूत नींव और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनता का अटूट विश्वास इस विजय का मूल आधार है। कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति, झूठे आरोप और भ्रम फैलाने की रणनीति को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।

इस ऐतिहासिक जीत की खुशी में सुंदरनगर के महाराणा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लड्डू वितरित कर जश्न मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
राकेश जमवाल ने कहा कि यह जीत केवल एक राज्य की नहीं, बल्कि पूरे देश की जनता की जीत है, जिसने विकास, स्थिरता और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी भाजपा इसी तरह जनसेवा और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ती रहेगी, जबकि कांग्रेस अपनी भ्रमित नीतियों और कमजोर नेतृत्व के कारण लगातार हाशिए पर जाती रहेगी।

Leave a Reply