Spread the love

हिमाचल प्रदेश। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य एवं हिमाचल के खिलाड़ी ऋषि धवन ने अब स्टेट क्रिकेट टीम के कोच बनने का मन बना लिया है। इसको लेकर उन्होंने सत्र 2021-22 में कोच बनने के लिए आयोजित फास्ट ट्रैक हाइब्रिड लेबल-दो कोच कोर्स में हिस्सा लिया है। राष्ट्रीय स्तर के इस कोर्स में ऋषि धवन के अलावा हिमाचल टीम के पूर्व खिलाडिय़ों में संग्राम सिंह, विक्रमजीत मलिक, सरनदीप ङ्क्षसह, असीम कुमार, विजय कुमार शर्मा व अभिनव राणा भी शामिल रहे।


हिमाचल प्रदेश अपैक्स कमेटी वार्षिक आम बैठक उपाध्यक्ष आरपी सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान एचपीसीए सचिव सुमित शर्मा ने संघ की वार्षिक गतिविधियों व उपलब्धियों के बारे में कहा कि प्रदेश के लिए यह हर्ष की बात है कि हिमाचल प्रदेश पुरुष क्रिकेट टीम के कोच कृष्ण मोहन का चयन बीसीसीआइ भारतीय जूनियर टीम चयन कमेटी के सदस्य के रूप में हुई है। उन्होंने 2021-22 के दौरान अंतर जिला टूर्नामेंट में पुरुष वरिष्ठ वर्ग के लिए प्रदेश के 356 खिलाडिय़ों ने अपना पंजीकरण एचपीसीए में करवाया है। इसके अलावा अंडर-25 के लिए 272, जूनियर अंडर-19 के लिए 262 व जूनियर अंडर-16 के लिए 226, जूनियर वुमेन के लिए 44 व जूनियर अंडर-19 के लिए 34 खिलाडिय़ों ने पंजीकरण करवाया है।वार्षिक बैठक में 15 मार्च को धर्मशाला में होने वाली भारत-श्रीलंका मैच को लेकर तैयारियों की चर्चा की गई है, जिसमें निर्णय लिया गया है कि जल्द ही आयोजन के लिए विशेष कमेटियों को गठन किया जाएगा। वहीं मुख्य रूप से प्रदेश के चल रहे क्रिकेट सब सेंटरों को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply