हिमाचल प्रदेश। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला मंडी में मंगलवार को राज्य स्तरीय कला उत्सव संपन्न हो गया। उत्सव में स्थानीय खिलौने आकर्षण का केंद्र बने। समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने शिरकत की। इसके अलावा समारोह में विशेष अतिथि के रूप में डिप्टी डायरेक्टर सुदेश ठाकुर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अमरनाथ राणा, प्रिंसीपल स्थानीय पाठशाला ज्योत्सना गुप्ता, महापौर मंडी दीपाली जसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी द्वारा आयोजित राज्य स्तर के कला उत्सव में दिन एकल, शास्त्रीय , पारंपरिक लोक संगीत, संगीत (वादन)-शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक लोक संगीत, नृत्य-शास्त्रीय, पारंपरिक लोक, दृश्य कला-द्वि.आयामी, त्रि-आयामी, स्थानीय खिलौने एवं खेल प्रतियोगिताएं विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस प्रतियोगिता में जिला स्तर से चयनित करीब 250 विद्यार्थी और अनुरक्षकों ने भाग लिया है। निर्णायक समूह में डाक्टर कल्याण, डा. रजनीश गौतम, वीरेंद्र पाल, दीपक गौतम, डा. राकेश, नानक चंद, नितेश कुमार, मीना बरवाल, हेमराज उपस्थित रहे। इस अवसर पर निर्मल वर्मा पार्षद मंडी वार्ड नंबर 11, वीरेंद्र भट्ट उपमहापौर मंडी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में बांटे गये इनाम
राज्य स्तरीय कला उत्सव की वोकल म्यूजिक क्लासिकल प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में सोलन जिला के रावमापा नालागढ़ की बसुंधरा प्रथम, शिमला के पोर्टमोर की गुंजन ठाकुर द्वितीय और रावमापा सरकाघाट की प्रिया ठाकुर तीसरे स्थान पर रही है। छात्र वर्ग में रावमापा अर्की के उदित प्रथम, शिमला- जुंगा से जतिन द्वितीय और ऊना जिला के पब्लिक स्कूल रॉक फार्चून ऊना से मनेंद्र सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है। ट्रेडिशनल फोक की छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता में करसोग की प्रिया प्रथम, अर्की की आस्था द्वितीय और साक्षी शर्मा सिलाई ने तीसरा स्थान हासिल किया है। छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता में ढालपुर के हरीश शर्मा प्रथम, डीएवी बरमाणा के अनमोल शर्मा द्वितीय और सिरमौर जिला के राजगढ़ स्कूल से नितेश ने तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में जिन बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, वे राष्ट्रीय स्तर पर कला उत्सव में भाग लेंगे।
