Spread the love

शिमला। युवा सेवा एवं खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक हितेश आजाद ने कहा कि खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के द्वारा प्रदेश में युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रम व योजनाएं आरंभ की गई हैं। युवा उत्सव जैसे कार्यक्रमों से जहां युवाओं को मौका मिलता है, वहीं ग्रामीण प्रतिभा को निखारने का अवसर भी प्रदान होता है। यह बात उन्होंने कालीबाड़ी प्रेक्षागृह में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव के समापन अवसर पर अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर युवाओं के लिए कार्य शिविर आयोजित कर उनमें नेतृत्व क्षमता का निर्माण किया जाता है। ग्रामीण युवाओं के लिए ग्रामीण स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता, युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर तथा युवा दिवस आयोजित कर प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि युवा उत्सव के माध्यम से युवाओं में सांस्कृतिक चेतना पैदा करने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम के द्वारा युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखने का अवसर मिलता है वही ग्रामीण प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलता है। अनहोनी युवाओं से विभागीय गतिविधियों में सम्मिलित हो कर लाभ प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। निर्णायक मंडल सदस्यों संजय सूद जिला लोक संपर्क अधिकारी शिमला, पंडित कश्मीरी लाल, डा.हेतराम व डा.टेक चंद कौल को भी सम्मानित किया। जिला सेवा एवं खेल अधिकारी राकेश धोटा ने राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने के लिए विभिन्न दिशा-निर्देशों के संबंध में बताया। उन्होंने कलाकारों का सांस्कृतिक एवं नाट्य प्रस्तुतियों का प्रदर्शन करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बलबीर सिंह, निर्मला चौहान, डा.रविंद्र बाश्टु, सुनीता शर्मा एवं अन्य कोच उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के विजेता
लोक नृत्य में युवा मंडल ठियोग प्रथम, विकास खंड मशोबरा द्वितीय तथा संध्याकालीन महाविद्यालय शिमला ने तृतीय, लोक गीत में विकास खंड मशोबरा प्रथम, विकास खंड ठियोग द्वितीय, विकास खंड चिडग़ांव तृतीय, एकांकी में अवध ग्रुप शिमला प्रथम स्थान हासिल किया। तबला वादन में प्रियांश प्रथम, बांसुरी में अजय शर्मा प्रथम व अजीत कुमार द्वितीय, हारमोनियम लाइट में मनोज कुमार ने प्रथम, संदीप कुमार ने द्वितीय तथा रोहित ने तृतीय, कथक में राधिका प्रथम, प्रियंका द्वितीय व रितिका तृतीय, एलोक्यूशन में कुमारी आंचल ने प्रथम स्थान अर्जित किया। पारंपरिक वाद्य संगीत में विकास खंड ठियोग प्रथम, विकास खंड रोहड़ू द्वितीय, शास्त्रीय गायन (सोलो) में अंशुल शर्मा शिमला प्रथम, हीना शर्मा/विकेश शर्मा द्वितीय तथा सुनील कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Leave a Reply