Spread the love

हमीरपुर।।हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने स्टैनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड-870 का फाइनल परिणाम घोषित किया है। आयोग ने 16 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। यह जानकारी आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने दी है। इन पदों के लिए आयोग को 4999 आवेदन प्राप्त हुए थे।

इनमें से 4587 ही सही पाए गए। लिखित परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई, 2021 को किया गया। इनमें 1571 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 3016 अनुपस्थित रहे। इसके उपरांत टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया गया। निर्धारित सभी चरण पूरा करने पर 16 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

उत्तीर्ण उम्मीदवारों की सूची में रोल नंबर 870000031, 870001917, 870002694, 870002807, 870002879, 870002926, 870003023, 870003074, 870003132, 870003244, 870003587, 870003733, 870003774, 870003950, 870004449, 870004575 में शामिल हैं।

Leave a Reply