Spread the love

शिमला। न्यू ईयर का जश्न मनाने हिमाचल प्रदेश पहुंच रहे पर्यटकों को बर्फबारी का आनंद भी मिल सकता है।क्रिसमस (Christmas) पर बर्फबारी (Snowfall) की उम्मीद लगाए लोगों को निराश होना पड़ा था।लेकिन अब नए साल (New Year) के जश्न का उल्लास बढ़ सकता है, क्योंकि बर्फबारी शुरू हो गई है। रविवार को छराबड़ा कुफरी (Kufri) में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, शाम तक मनाली में भी बर्फबारी के आसार है।स्नो फॉल को देखते हुए अटल टनल (Atal Tunnel) को बंद कर दिया गया है।

इधर, बर्फबारी के बावजूद वाहनों की आवाजाही अभी नहीं रोकी गई है। पुलिस ने सभी चालकों से आग्रह है कि गाड़ी सावधानी पूर्वक चलाएं, जिससे दुर्घटना से बचा सके।ढली पुलिस को रेस्क्यू के लिए रोका गया है

कई हिस्सों में बर्फबारी का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48-72 घंटे के दौरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, शिमला (शिमला शहर सहित), मंडी और सिरमौर जिलों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है।सामान्य प्रकाशन और पर्यटकों को ता करने की सलाह दी गई है

न्यू ईयर के जश्न के लिए मनाली पूरी तरह से पैक
इधर, क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक जश्न मनाने के लिए पहुंचे पर्यटकों से मनाली पूरी तरह से पैक हो गया है। क्रिसमस के साथ वीकेंड के दो दिन में मनाली में 4000 पर्यटक वाहनों ने एंट्री की है। इनमें करीब 70 वोल्वो बसें भी शामिल हैं। इससे पहले मनाली में 1050 पर्यटक वाहन पहुंच रहे थे।

पांच साल बाद मनाली पूरी तरह से पैक
पांच साल बाद क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न के लिए मनाली पूरी तरह से पैक रही। निगम के होटलों के साथ छोटे और बड़े निजी होटलों की ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी रही।पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि पिछला साल कोरोना की भेंट चढ़ गया था। 2015-16 के बाद मनाली में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा।आम तौर पर मनाली में क्रिसमस और न्यू ईयर ईव पर 60 से 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी रहती है, लेकिन इस साल मनाली की सड़कों पर पर्यटक वाहन रेंगते नजर आए। कई जगह सैलानियों को जाम से भी परेशान होना पड़ा।

Leave a Reply