शिमला।। रिज मैदान शिमला में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं का स्वागत किया। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा यह बहुत ही ऐतिहासिक पल है। गरीब कल्याण सम्मेलन के इस कार्यक्रम में शिमला के ऐतिहासिक रिज के मैदान में आशीर्वाद देने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन है। इसके अलावा उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री, सांसद सभी का अभिनंदन किया। यह सौभाग्य की बात है कि जहां प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने तेज गति से तरक्की की है। वहीं आपके मार्गदर्शन व नेतृत्व में भारत ने आठ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश के सभी भाई-बहनों की तरफ से बधाई।

हिमाचल आपके दिल के बहुत करीब है, इस बात को एक बार नहीं अनेक बार आपकी आंखों में इसकी झलक देखी है। जितना स्नेह हिमाचल के लोगों को स्नेह करते हैं। हिमाचल देवभूमि के लोग भी उसी स्नेह से देखते हैं और आपके साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। एक नहीं अनेक जगह आपका जाना हुआ। कितने सारे लोगों को आप आज भी जानते हैं।
10000 करोड़ की योजनाएं स्वीकार की। उसके लिए आभार विशेष राज्य का दर्जा दिया उसके लिए आभार जताया। 90 अनुपात 10 के लिए हिमाचल की मदद की उसके लिए हृदय से आभार जताया। 800 करोड़ की हिमाचल को विशेष सहायता दी उसके लिए आभार जताया। एम्स सहित तीन मेडिकल मिले। अटल टनल जिसका काम कछुआ चाल से चल रहा था तेजी से चला और लोगों को समर्पित की।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट धर्मशाला में की। 50000 करोड़ के ग्राउंड ब्रेकिंग के साथ हिमाचल प्रदेश के निजी निवेश लेने में सफल रहे हैं। मेडिकल डिवाइस पार्क मिला 5000 करोड़ रुपये की लागत से 10000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
पांच राज्यों का चुनाव हुआ चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी, वह फिर सत्ता में आए। हिमाचल में भी रिवाज बदलेंगे और हिमाचल में सिर्फ भाजपा सरकार बनेगी। हिमाचल प्रदेश में भी इस बार रिवाज बदलेंगे, फिर से सरकार बनाएंगे। इतना कहते ही प्रधानमंत्री ने भी ताली बजाकर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भावनात्मक रिश्ता जोड़ने के साथ रिवाज बदलने का अहम संदेश दिया। चार राज्यों की तर्ज पर हिमाचल पांचवा राज्य होगा जहां पर रिवाज बदलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी और पुरानी सारे रिवाज टूटेंगे।
