धर्मशाला। हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियां जोरों पर हैं। आज विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार जिला प्रशासन के अधिकारियों से बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिलाधीश कांगड़ा डा. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक डा. खुशहाल ठाकुर के अलावा, नगर निगम के आयुक्त, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग के अधिकारी मुक्य अभियंता लोनिवि, मुख्य अभियंता विद्युत, मुख्य अभियंता जलशक्ति विभाग, एसडीएम धर्मशाला, अधीक्षण अभियंता लोकनिर्माण विभाग, उपनिदेशक पर्यटन, सहायक महाप्रबंधक पर्यटन विकास निग, मुख्य अभियंता अधिकारी, अधिशाषी अभियंता लोनिवि, प्रधानाचार्य टांडा मेडिकल कालेज अस्पताल, महाप्रबंधक बीएसएनएल, जिला सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी, उप निदेशक उद्यान विभाग, आदेशक गृहरक्षक नवीं वाहिनी धर्मशाला, अग्निशमन अधिकारी व मंडली प्रबंधक एचआरटीसी इस बैठक में भाग ले रहे हैं।
