Spread the love

शिमला। मौसम विभाग ने दिसंबर में बर्फबारी की संभावना जताई है। बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए अधिक संख्या में सैलानी पहाड़ों का रुख करने वाले हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर पर इस साल शिमला और डलहौजी में सौ फीसदी जबकि मनाली और धर्मशाला में 80 से 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी रहने की संभावना है। अगले एक महीने के लिए मनाली के होटलों में 40 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। धर्मशाला डलहौजी और चायल के होटलों में भी एडवांस बुकिंग तेजी पर है।

टूरिज़्म कारोबार को सरकार से राहत की उम्मीद

मनाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि दिसंबर के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है 10 दिसंबर के बाद बुकिंग की रफ्तार तेज होगी। करोना के कारण पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सरकार से राहत पैकेज की मांग की थी, जो नहीं मिला। कोरोना काल में होटल बंद थे फिर भी बिजली, पानी, गार्बेज के कामर्शियल बिल देने पड़े। हिमाचल में अधिकांश लोगों को कोरोना वैक्सीन की डबल डोज लग चुकी है। सरकार को इसे लेकर मार्केटिंग करनी चाहिए ताकि अधिक से अधिक सैलानी हिमाचल रुख़ कर सकें।बर्फबारी से हिमाचल में पर्यटन कारोबार को संजीवनी मिलेगी। शिमला, डलहौजी, धर्मशाला, मनाली में रिकॉर्ड टूरिस्ट पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Reply