Spread the love

शिमला।शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में रविवार को हुई बर्फवारी के चलते एक कार चौका नाला के पास बर्फ से फिसल कर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने गाड़ी के गिरने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार चालक को किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक चालक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान किशन सिंह 68 निवासी थेडा बालटीधार तहसील रामपुर शिमला के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि कार चालक गाड़ी में एकेल ही सवार था। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, एसपी शिमला मोनिका का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है। एसपी ने लोगों से अपील की है कि बर्फबारी के मौसम में वाहन सावधानी से चलाएं और बहुत जरूरी काम होने पर ही वाहनों में सफर करने के लिए निकलें।

Leave a Reply