Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र इक्डोल की आंतरिक गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता प्रकोष्ठ केंद्र की बैठक कुलपति आचार्य सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में समिति कक्ष में आयोजित की गई। कुलपति ने कहा कि इक्डोल में शिक्षकों व गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम, कार्यशाला, संगोष्ठियों का अयोजन किया जाएगा, ताकि शिक्षकों के साथ-साथ गैर शिक्षकों को भी नवीन तकनीक से सबंधित ज्ञान प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि इक्डोल के विद्यार्थियों के लिए इंटर विश्वविद्यालय एक्सचेंज कार्यक्रम, पाठ्यक्रम योजना में उद्योग की भागीदारी, संकाय के लिए सतत शिक्षा, परियोजनाएं, उद्योगपतियों के अतिथि व्याख्यान, छात्र परामर्श एवं मार्गदर्श तथा छात्रों के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण इत्यादि आयाजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इक्डोल से सर्टिफिकेट कोर्स आरंभ किए जाएं, जिस प्रकार विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों में इस प्रकार के ग्यारह कोर्स आरंभ कर दिए हैं।


कुलपति ने कहा कि विष्वविद्यालय परिसर में इंटरनेट, वाई-फाई सुविधा को तुरंत प्रभाव से सुधारा जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इक्डोल के निदेशक आचार्य कुलवंत सिंह पठानिया ने सभी का स्वागत किया तथा बैठक में कार्यसूची को प्रस्ततु किया।

इक्डोल में किए कार्यों की रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि हाल ही में इक्डोल ने उद्योगों के साथ दो समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए तथा छात्रों की प्लेसमेंट के लिए हाल ही में प्लेसमेंट ड्राइव भी किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव सुनील शर्मा, आचार्य पीके वैद्य, आचार्य संजू करोल, आचार्य कुलदीप कुमार, आचार्य नीलिमा कंवर, आचार्य हरि मोहन, आचार्य कुलदीप सिंह कटोच और सहायक नियंत्रक वित्त भी उपस्थित थे।

Leave a Reply