शिमला। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट यानी जेओए अभ्यर्थियों के लिए साल का अंतिम दिन बड़ी सौगात लेकर आया है। हालांकि यह राहत किस प्रकार से मिली है, यह हाई कोर्ट की रिटन आदेश आने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन बताया जा रहा है कि कोर्ट ने भर्ती पर लगा स्टे हटा दिया है।

कोर्ट ने अभ्यर्थियों को राहत देते हुए भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रखने को कहा है। जानकारी के अनुसार पोस्ट कोड 817, 556 और 447 के मामले को हाई कोर्ट ने रिजर्व रखा था, जिस पर गुरुवार को सुनवाई थी। इस सुनवाई का प्रदेश के हजारो अभ्यर्थी इंतजार कर रहे थे और अरसे से नौकरी के इंतजार में हैं।
