Spread the love

सुन्नी। शिमला ग्रामीण के विकास खंड बसंतपुर के ग्रीन वैली मैदान में बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को शुभारंभ हुआ। पहली से 12 जनवरी तक चलने वाले संजय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को नकद एक लाख रुपए तथा उपविजेता टीम को 51 हजार रुपए प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार के तौर पर मिलेंगे। मेन ऑफ दि सीरीज एवं मेन ऑफ दि मैच को भी आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। लखटकिया क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं दिवंगत संजय के पिता रतन सिंह कंवर बतौर मुख्यतिथि जबकि जिला परिषद सदस्य चुन्नी लाल गर्ग विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।

मुख्यतिथि ने खिलाडिय़ों के परिचय से टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। आयोजकों ने स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का स्वागत किया। रतन सिंह कंवर ने 51000 तथा चुन्नी लाल ने 11000 रुपए देने की घोषणा की। युवक मंडल नडूखर के प्रधान मुकेश एवं महासचिव कपिल कंवर ने बताया कि हर वर्ष शरद ऋतु में युवक मंडल के सौजन्य से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस मर्तबा बड़े स्तर पर आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायत स्तर पर 64 टीमें हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता में पूजारली (शिमला ),घनाहट्टी, ठियोग, करसोग, गुम्मा के अलावा शिमला ग्रामीण की विभिन्न पंचायतों से टीमें हिस्सा ले रही हैं। डेढ़ वर्ष पूर्व छोटी आयु में अकस्मात मृत्यु की गोद में समाए संजय कंवर एक बेहतरीन क्रिकेटर रहे। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट कि विजेता एवं उप विजेता टीम को उपरोक्त इनाम के अलावा मेन ऑफ दि सीरीज को दस हजार,सेमीफाइनल में मेन ऑफ दी मैच को 500 तथा फाइनल मैच में मेन ऑफ दी मैच को 1000 रुपए ईनाम दिए जाएंगे। मैच नॉक आउट आधार पर खेले जाएंगे। शुभारंभ अवसर पर गिरीश ,हैप्पी, रनबहादुर सिंह ,दारा सिंह,नरेंद्र, दलीप कंवर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के पहला मुकाबला कंडा गुम्मा एवं ब्रह्मपुरी शाकरा के बीच खेला गया। जिसमें ब्रह्मपुरी शाकरा ने कंडा गुम्मा को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

Leave a Reply