Spread the love

शिमला। देश के कई राज्यों में एक बार फिर से कोरोना वायरस (Corona Virus) तेजी से फैलने लगा है। इससे हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) भी अछूता नहीं है। हिमाचल में भी कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आई है।हालांकि, राज्य सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पाबंदियां भी लगानी शुरू कर दी है।वहीं, प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन (vaccination) पर भी जोर दिया जा रहा है। तीन जनवरी से प्रदेश में 15-18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू हो रहा है। हालांकि, सरकार ने भी इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने कहा कि कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण के लिए 2.80 लाख कोवैक्सिन (Covaxin) की खुराकें प्राप्त हो गईं हैं।स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने कहा कि 15-18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए टीकाकरण 3 जनवरी से शुरू होगा।वहीं हाई स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोकि वैक्सीनेशन साइट हैं, उन्हें एसओपी भेजी जाएगी।

कोविन पोर्टल पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन
. बच्चों के वैक्सीनेशन के पंजीकरण के लिए सबसे पहले https://www.cowin.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।
. यहां कोविन पोर्टल पर आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
. रजिस्ट्रेशन के वक्त आपको बच्चे का नाम, उम्र समेत कुछ इनफॉर्मेशन देने होंगे।
. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने पर आपके मोबाइल पर कन्फर्मेशन मैसेज आएगा।
. फिर आप अपने इलाके का पिन कोड डालें।

. आपके सामने वैक्सीनेशन सेंटर की लिस्ट आ जाएगी। इसके बाद आप अपनी तारीख और समय के साथ अपना वैक्सीनेशन स्लॉट बुक कर सकते हैं।

Leave a Reply