हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) की ओर से इंटर डिस्ट्रिक क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के साथ ही विजय हज़ारे ट्राफी की विजेता टीम को भी सम्मानित किया गया।धर्मशाला में BCCI के कोषाध्यक्ष एवं एचपीसीए के डायरेक्टर अरुण धूमल (Arun Dhoomal) ने हिमाचल प्रदेश को विजय हजारे ट्रॉफी पहली बार जीतने पर बतौर इनाम एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
अरुण धूमल ने सभी खिलाडिय़ों व मैच ऑफिसियल को इनाम दिया। विजेता टीम के खिलाडिय़ों में कैप्टन ऋषि धवन की अगुवाई में हिमाचली टोपी, मफ्लर, एचपीसीए जैकेट, स्मृति चिन्ह भेंट किया और एक करोड़ रुपये की राशि बतौर इनाम घोषित की गई।

अरुण धूमल ने इसका श्रेय अनुराग ठाकुर को दिया
अरूण ने कहा कि अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने हिमाचल क्रिकेट में धर्मशाला स्टेडियम की नींव रखी। वहीं इस इंफास्ट्रक्चर ने आज हिमाचल के खिलाडिय़ों में जीत दर्ज करने के पश्चात नए ऊर्जा का संचार किया है।उन्होंने कहाकि जैसा 1983 में वर्ल्ड कप विजेता टीम के कैप्टन कपिल देव ने कहा है कि हिमाचल की जीत भी 83 के वर्ल्ड कप की जीत की तरह ही है। अरूण ने कहा कि हिमाचल के क्रिकेट के इतिहास में यह जीत मील का पत्थर साबित होगी।
हिमाचल का क्रिकेट अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जाने लगा: धूमल
अब उन्हें पूरा विश्वास है कि हिमाचली खिलाड़ी जल्द ही भारतीय टीम की जर्सी पहनकर इसी धर्मशाला स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलते हुए नज़र आएंगे।उन्होंने कहा कि हिमाचल का क्रिकेट अब राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाने लगा है। हिमाचल के ICC अंपायर के अलावा भारतीय पुरूष टीम के बल्लेबाजी कोच, इंडिया टीम में पुरूष खिलाड़ी व महिला टीम में हिमाचल के खिलाडिय़ों की संख्या बढ़ रही है। अब अधिक हिमाचल के खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल होंगे, ऐसी उन्होंने उम्मीद जताई है।
हिमाचल टीम जारी रखेगी अपना बेहतरी प्रदर्शन
HPCA के सचिव सुमीत शर्मा ने बताया कि विजय हज़ारे में इस टीम की जीत ने हिमाचल के युवाओं को क्रिकेट के प्रति जुड़ने का सुनहरा अवसर का निर्माण किया है। सुमित ने दोहराया कि एचपीसीए व बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की कड़ी तपस्या व खिलाडिय़ों के लगातार अभ्यास से ही जीत संभव हो पाई है।आने वाले समय में भी हिमाचल की टीम अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखेगी।
