शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिर रही है।शिमला जिले में भी ताजा हिमपात हुआ है।शिमला जिले के कुफरी, नारकंड़ा समेत ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से बर्फ गिर रही है।हालांकि, शिमला शहर में अब बर्फबारी नहीं हुई है। लेकिन बारिश के चलते बर्फबारी के आसार बन गए हैं।

शिमला के नारकंडा में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ है।हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कम हुई है।हालांकि, हाईवे खुला हुआ है।मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में दो दिन के लिए भारी बारिश और बर्फबारी के आसार जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

शिमला पुलिस के अनुसार, कुफरी में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है, लेकिन सड़क अवरुद्ध नहीं है और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मौसम के हालात देखकर अपनी यात्रा सुनिश्चित करें।ढली पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है और कुफरी के आसपास सहायता के लिए 112 या SHO थाना ढली के नंबर पर 8894728016 पर संपर्क किया जा सकता है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में दो दिन बारिश की संभावना है।
