Spread the love

शिमला।। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम के 12 वार्ड आते हैं, वहीं चार वार्ड शिमला ग्रामीण में भी आते हैं। स्थानीय लोगों ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र का अलग नगर निगम बनाने की मांग रखी है। साल 2022 में चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कसुम्प्टी भाजपा मंडल मिलन की बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहुंचे थे। इस दौरान पार्टी के बड़े पदाधिकारी भी यहां पहुंचे थे और उन्होंने मांग की है कि कसुम्प्टी विधानसभा क्षेत्र का दायरा काफी बड़ा हैै, ऐसे में यहां विकास कार्य तेजी से होने चाहिए।नगर निगम के पंथाघाटी से भाजपा के पार्षद राकेश शर्मा सहित पिछले बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी विजय ज्योति सेन भी मौजूद रहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ये भी आदेश दिए कि भाजपा जब भी अपना उम्मीदवार इस विधानसभा क्षेत्र से उतारेगी, उसे पार्टी के कार्यकर्ता पूरा सहयोग करेें, ताकि भाजपा इस विधानसभा क्षेत्र से अपनी जीत दर्ज कर सके। वर्तमान में इस विधानसभा क्षेत्र में कसुम्पटी से विधायक अनिरुद्ध सिंह हैं और लगतार दो बार कांग्रेस ने यहां चुनाव जीता है। ऐसे में इस बार भी पार्टी यहां से जीत हासिल करने में अपनी पूरी ताकत लगाएगी। स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को भी रखा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जो भी प्रस्ताव लोगों की तरफ से आए हैं, उन पर विचार किया जाएगा। दो बार यहां पर बैठकें होंगी, जिसमें चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी।

Leave a Reply