शिमला।। हिमाचल प्रदेश मे बढ़ते कोरोना मामलो को लेकर सरकार चिन्तित है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ये बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने बताया कि देश के साथ ही प्रदेश में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और अधिक चिंता की बात है कि कोरोना से मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकार लगातार स्थिति प्रदेश नजर बनाए हुए है।

उन्होंने बताया कि कोरोना के वर्तमान संक्रमण में प्रदेश की सीमाओं पर पाबन्दी का अभी कोई औचित्य नहीं है जबकि मामले बढ़े तो 2 से 3 दिनों में फिर कोरोना रिव्यू किया जाएगा और उचित निर्णय लिए जाएंगे।
विपक्ष के भेदभाव के आरोप गलत, सभी विधायकों को दी है विकास प्राथमिकताओं में समानता
विधायक प्राथमिकता बैठक के दूसरे दिन शिमला और कांगडा के विधायकों ने अपनी प्राथमिकताएं प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि बैठक में आगामी सालभर के लिए विधायक अपने-अपने क्षेत्र की प्राथमिकताएं प्रस्तुत करते हैं, जिसके आधार पर सरकार भी आगामी विकास कार्य की रूपरेखा तैयार करती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विपक्ष के विधायकों को भी विकास प्राथमिकताओं में समानता दी जाती है और विपक्ष के भेदभाव के आरोप गलत हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के समय से कहीं अधिक राशि आज सरकार विकास कार्य पर खर्च रही है। इस बीच बैठक में दोपहर बाद चंबा, शिमला, और लाहौल-स्पीति जिला के विधायक अपने-अपने क्षेत्र के विकास प्राथमिकताओं को प्रस्तुत करेंगे।
