गुम्मा।। नेहरू युवा केन्द्र शिमला के जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने आज यहां बताया कि जनशक्ति युवा मण्डल नौटी खड्ड गुम्मा ने सकारात्मक जीवन शैली व फिट इंडिया के विषय पर युवाओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में योग विशेषज्ञ विनोद योगाचार्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुम्मा के चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रियंका धीमान ने युवा कल्याण एवं स्वस्थ जीवन शैली पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

इस शिविर में आसपास के क्षेत्र के युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि स्थानीय युवाओं के लिए सकारात्मक कार्यक्रमों का आयोजन भविष्य में भी किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के दौरान युवा मण्डल प्रधान खेम राज वर्मा ने प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
