मंडी जिला के आठ मील के पास एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि रविवार देर रात सांबल से पंडोह की तरफ जा रहे दो बाइक सवार 8 मील के पास बाइक स्किड होने से दुर्घटना का शिकार हो गए।हादसे में बाइक चला रहा युवक घायल हुआ है, जिसका उपचार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चला हुआ है और दूसरे युवक की मौत हो गई है।
मृतक की पहचान चंद्र कुमार/19 वर्षीय स्थानीय निवासी बल्ह के रूप में हुई है। इस संदर्भ में मंडी पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
