Spread the love

चम्बा शहर के साथ हरदासपुरा में घर के आंगन में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार पुत्र प्रेम चंद निवासी सरोड़ी हरदासपुरा के तौर पर हुई है।

व्यक्ति अपने कार्य से घर से बाहर जा रहा था। गेट के पास अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल गिर गया। व्यक्ति के गिरने के बाद परिजनों ने उसे तुरंत मेडिकल काॅलेज चम्बा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया।

मेडिकल काॅलेज प्रशासन की सूचना पर चम्बा थाना की पुलिस टीम ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए तथा वीरवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। व्यक्ति की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति मेडिकल काॅलेज चम्बा में ही आऊटसोर्स कर्मचारी के तौर पर तैनात था, जो रोजाना की तरह ड्यूटी दे रहा था। व्यक्ति 3 के बच्चे हैं, जिनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी अब पत्नी पर आ गई है।

वीरवार दोपहर बाद व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है।

Leave a Reply