Spread the love

हिमाचल प्रदेश।रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। एचआरटीसी और बागबानी विभाग में खाली पदों को भरने के लिए भर्तियां करवाई जा रही है। ऐसे में एचआरटीसी व बागबानी विभाग ने इन पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे है। एचआरटीसी में ड्राइवर के 332 पदों के लिए भर्तियां होनी है। एचआरटीसी में ड्राइवर बनने के इच्छुक उम्मीदवार 27 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं जनजातीय क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए छूट दी गई है। जनजातीय क्षेत्रों के उम्मीदवार पांच जनवरी, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। एचआरटीसी में ड्राइवर के लिए कुल 332 पदों के लिए भर्तियां होनी है। इनमें से 171 पद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। 171 पदों में से 106 पद सामान्य वर्ग, 32 पद सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 10 पद स्वतंत्रता सेनानियों के वार्ड और 23 पद सामान्य वर्ग के खिलाडिय़ों के लिए आरक्षित है। 57 अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। इन पदों में से 45 पद अनुसूचित जाति वर्ग, 09 पद अनुसूचित जाति के बीपीएल श्रेणी के उम्मीद्वार और तीन पद अनुसूचित जाति के स्वतंत्रता सेनानियों के लिए आरक्षित है। अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 17 पद आरक्षित है।इनमें से 11 पद अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों, छह पद अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवारों के लिए आरक्षित है। इसके अलावा 87 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इनमें से 67 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 16 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के बीपीएल परिवारों और चार पद स्वतंत्रता सेनानियों के लिए आरक्षित है। एचआरटीसी प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आवेदक की लंबाई कम से कम 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए। आवेदक के पास भारी वाहन वैध लाइसेंस तीन वर्ष के अनुभव के साथ होना अनिवार्य है। आवेदक का शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। आवेदक किसी भी न्यायालय से आपराधिक या नैतिक आधार पर दोषी करार न दिया गया हो। ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र एचआरटीसी की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एचआरटीसी डॉट कॉम से डाउनलोड किए जा सकते है। आवेदक को 300 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट या आईपीओ शुल्क के रूप में जमा करवाना होगा, जो कि संबंधित मंडलीय, उपमंडलीय और क्षेत्रीय प्रबंधक के नाम पर देय है।आवेदन पत्र यहां करवा सकते है जमा
आवेदन पत्र मंडलीय कार्यालय शिमला, क्षेत्रीय रिकांगपिओ, रामपुर, रोहड़ू, लोकल ढली शिमला, ग्रामीण ढली शिमला, तारादेवी शिमला, सोलन, नाहन, परवाणू, नेरवा, करसोग, मंडी, केलंाग, कुल्लू, मंडलीय कार्यालय मंडी, क्षेत्रीय सुंदरनगर, सरकाघाट, मंडलीय कार्यालय धर्मशाला, क्षेत्रीय कार्यालय नगरोटा बगवां, चंबा, पठानकोट, मंडलीय कार्यालय धर्मशाला, क्षेत्रीय कार्यालय पालमपुर, बैजानाथ, मंडलीय कार्यालय हमीरपुर, क्षेत्रीय कार्यालय हमीरपुर, देहरा, ऊना, बिलासपुर और नालागढ़ में जमा करवा सकते हैं। बिना प्रक्रिया शुल्क के आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।

Leave a Reply