Spread the love

हिमाचलप्रदेश।नौ दिसंबर से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के लिए हेलिटैक्सी सेवा शुरू होगी। भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय की ओर से हिमाचल प्रदेश के चार हेलिपोर्ट से उड़ान की औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद अब पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को यह सुविधा मिलेगी। इसमें 3665 रुपए में लोग चंडीगढ़ से शिमला पहुंचेंगे, वहीं मंडी से धर्माशाला के लिए भी यही दरें तय की गई है।

इस तरह कम समय में सस्ती दरों पर लोग प्रदेश के विभिन्न जिलों का हवाई सेवा के माध्यम से विजिट कर सकेंगे। इसमें चंडीगढ़ से पर्यटन शिमला, मंडी, धर्मशाला, कुल्लू-मनाली सैर करने के लिए पहुंच सकेंगे। पिछले माह के अंतिम सप्ताह में प्रदेश के चारों हेलिपोर्ट पर निर्माण संबंधी सभी कार्य पूरे कर लिए गए थे। उसके बाद हेलिकाप्टरों की उड़ान का डीजीसीए की ओर से स्वीकृति मिलने का इंतजार हो रहा था। गौर रहे कि अभी तक प्रदेश सरकार का हेलिकाप्टर सेना के अन्नाडेल मैदान में खड़ा होता है। अब सरकार का हेलिकाप्टर संजौली में सरकार के अपने हेलिपोर्ट पर खड़ा हो सकेगा। इसमें किराए के साथ-साथ किस दिन ये हवाई उड़ानें चलेंगी, इसके लिए दिन भी तय किए गए हैं।

अन्य जगहों के लिए दरें
शिमला से रामपुर के लिए 3155 रुपए एक तरफ, चंडीगढ़ से धर्मशाला वाया शिमला-मंडी होकर आने वालों के लिए 5700 रुपए प्रति व्यक्ति किराया दर रहेगी। इसके साथ ही धर्मशाला-चंडीगढ़ वाया मंडी-शिमला होते हुए लौटने वालों के लिए भी किराया 5700 रुपए प्रति व्यक्ति रहेगा। चंडीगढ़ से कुल्लू वाया शिमला-मंडी होते हुए किराया दर 6500 रुपए प्रति व्यक्ति रहेगी।

Leave a Reply