हिमाचल प्रदेश।एम्स में ईएनटी विभाग के डॉ. डार्विन कौशल व डॉ. नेहा चौहान की ओर से नर्सिंग अधिकारियों स्वाति, अपर्णा, अमृता की सहायता से पहली माइनर ओटी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कोठीपुरा में स्थित एम्स में मंगलवार को ईएनटी विभाग की ओर से पहला माइनर ऑपरेशन किया गया। ईएनटी विभाग के डॉ. डार्विन कौशल व डॉ. नेहा चौहान की ओर से नर्सिंग अधिकारियों स्वाति, अपर्णा, अमृता की सहायता से पहली माइनर ओटी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई।
एम्स में अभी आठ में से चार काउंटर शुरू किए गए हैं। इनमें एक पर अप्वाइंटमेंट और बाकी तीन पर पंजीकरण किया जा रहा है। ओपीडी को भी रोटेशन में चलाया गया है। इनमें सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक विभिन्न ओपीडी चलाई जाएंगी। एम्स की लोक संपर्क अधिकारी डॉक्टर रूपाली ने बताया किपंजीकरण फीस 10 रुपये रखी गई है। जो केवल पुरुषों से ली गई है। महिलाओं का पंजीकरण निशुल्क किया गया।
