Spread the love

खराब मौसम के अलर्ट के बीच कुल्लू जिला के काईस में बादल फटने की घटना सामने आई है। बादल फटने के बाद आई बाढ़ में एक व्यक्ति बह गया और 2 अन्य घायल हुए हैं। जबकि कई गाड़ियां बाढ़ में बह गई है।

डीसी आशुतोष गर्ग ने बताया कि लगभग 3 बजे काईस क्षेत्र के पास बादल फटने का समाचार प्राप्त हुआ है। एक व्यक्ति के पानी मे बह जाने की सूचना है जबकि 2 अन्य घायल हैं। बाशिंग के पास हाईवे फिर अवरुद्ध हो गया। एनएचएआई को अवरुद्ध मार्ग को खोलने को कहा गया है।एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने मौके पर के लिए रवाना हुए हैं।

उधर, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कुल्लू में सुबह के समय सूचना मिली कि काईस गांव में कोटानाला में बादल फटने से यहा गाडियां बह गई है। जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर पाया कि बादल फटने से सड़क किनारे बोलेरो कैंपर गाड़ी ( HP34A 9595)में सोये हुए 04 लोग चपेट में आ गए हैं। जिसमें बादल शर्मा ( 28) पुत्र गणेश शर्मा गांव चन्सारी ,बारी पधर तह कुल्लू साल बाढ़ में बह गया है।

अन्य दो व्यक्ति खेम चंद ( 53) पुत्र नानक चांद गाव बडोगी डाक घर न्योली, कुल्लू व सुरेश शर्मा ( 38)पुत्र लैस राम गाव चन्सारी डाकघर बारी पधर,कुल्लू साल घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तथा गाड़ी चालक कपिल पुत्र कमलेश शर्मा गाव चन्सारी डाकघर बारी पधर , कुल्लू सुरक्षित है। इसके अलावा अन्य 6 गाड़ियों व 3 दोपहिये वाहनों को नुकसान हुआ है।

Leave a Reply