Spread the love

हिमाचल के मंडी स्थित धर्मपुर पुलिस थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से रेप करने का मामला सामने आया है। एक लड़के ने जबरन घर में घुसकर नाबालिग के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार जनों में पुलिस थाना धर्मपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई कि क्षेत्र का एक लड़का उनके घर आया और उनकी नाबालिग बेटी से अवैध संबंध बनाए। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके चार बच्चे हैं। 14 जुलाई को उनके बच्चे व वह अलग कमरे में सोये थे। उनकी बड़ी बेटी अलग कमरे में अकेली सोई थी। सुबह साढ़े पांच बजे पिता उठकर बेटी के कमरे में पहुंचा।

इस दौरान एक लड़का बेटी के बेड के नीचे छिपकर बैठा था। जब इसके बारे में मां ने अपनी बेटी से पूछा तो उसने पूरा वाकया अपनी सुनाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बेटी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। डीएसपी कुलदीप कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply