Spread the love

कुल्लू।। सोचिये…पांच मिनट में आप क्या-क्या सकते हैं? कितने काम निपटा सकते हैं, दो मिनट में मैगी बन जाती है, लेकिन 5 मिनट में क्या-क्या खाने में बना सकते हैं।दरअसल, 5 मिनट में 52 मोमोज बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से जुड़ा है।थोड़ा अटपटा मामला है, लेकिन सच है।

जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिला मुख्यालय में क्षेत्रीय अस्पताल के समीप फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले सोनू कुमार का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। सोनू को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड से कूरियर के जरिये प्रशस्ति पत्र और मेडल और आईकार्ड मिला है।सोनू ने महज 5 मिनट में 52 मोमोस बनाने के लिए यह उपलब्धि हासिल की।सोनू क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के पास फ़ास्ट फ़ूड की दुकान चलाते हैं।उन्होंने बताया कि कोरोना काल में ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस दौरान 5 मिनट में 52 मोमोस बनाए और इसका वीडियो इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड को भेजा गया।इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने सोनू कुमार की इस उपलब्धि का फोटो भी यूट्यूब में अपलोड किए हैं।सोनू ने बताया कि वह कुकिंग के साथ खेलकूद के शौकीन हैं।डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने सोनू को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है

केबीसी में भी गए थे सोनू
साल 2017 में सोनू ने कौन बनेगा करोड़पति में भी हिस्सा लिया था, लेकिन उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठने का मौका नहीं मिल पाया था। वह शुरू में प्रतियोगियों में सबसे पहले सवाल का जवाब नहीं दे पाए थे।लेकिन अब कुकिंग के शौक ने सोनू राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। इस उपलब्धि से सोनू कुमार का परिवार खुश है

Leave a Reply