Spread the love

जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की नेरी नावन पंचायत में गिरी नदी में एक लाश बहकर आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पच्छाद पुलिस को नेरी नावन पंचायत के उपप्रधान ने रविवार शाम को फोन पर बताया कि लाना रोना गांव के समीप एक शव गिरी नदी के किनारे देखा गया है। शव बिल्कुल नग्न हालत में है। आया है।

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह शव कई दिनों से गिरी नदी में बहकर आया है। रविवार शाम को पच्छाद पुलिस को जैसे ही उपप्रधान ने सूचना दी, पुलिस टीम ने लाना रोना गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।

सोमवार को शव का सराहां हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर, फॉरेंसिक जांच के लिए डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में भेजने की तैयारी की जा रही थी। पच्छाद पुलिस थाना प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि गिरी नदी के किनारे लाना रोना में एक शव बरामद हुआ है, जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

रविवार शाम को पच्छाद पुलिस को जैसे ही उपप्रधान ने सूचना दी, पुलिस टीम ने लाना रोना गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। सोमवार को शव का सराहां हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर, फॉरेंसिक जांच के लिए डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में भेजने की तैयारी की जा रही थी।

पच्छाद पुलिस थाना प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि गिरी नदी के किनारे लाना रोना में एक शव बरामद हुआ है, जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। गिरी नदी में कहां से बहकर यह शव आया होगा, इसकी छानबीन की जा रही है। राजगढ़, सोलन, छैला पुलिस स्टेशनों को भी लावारिस शव मिलने की सूचना दे दी गई है। गिरी नदी के किनारे जितने भी गांव और कस्बे बसे हैं, वहां पर भी सूचना दी जा रही है।

Leave a Reply