Spread the love

कांगड़ा जिले के नूरपुर के कोपड़ा पंचायत में एक युवक द्वारा बुजुर्ग दम्पति की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार कोपड़ा पंचायत के निवासी हरनाम सिंह (75) व पत्नी शकुंतला देवी (63) खेत में घास काट रहे थे।इसी दौरान अंकुश कुमार (22) पुत्र धर्म चंद वहां आया और दराट से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।फिलहाल मर्डर के कारण का पता नहीं चल पाया है। फोरेंसिक टीम द्वारा तथ्य जुटाए जा रहे है।वहीं पंचायत प्रधान मीनू ने बताया कि वार्ड सदस्य कृष्ण कुमार ने उन्हें घटना की जानकारी दी।जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है। मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। 

 

Leave a Reply