Spread the love

श्रीखण्ड टाइम्स, शिमला।

कांगडा जिले में भवारना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती बारी पंचायत के समाना गांव में भारी बारिश से कच्चा मकान गिर गया। इस दाैरान मलबे में दबने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गत रात को लगभग 1 बजे बारिश के दौरान मकान का एक हिस्सा गिर गया। इस दाैरान  कमरे में सो रहे सेरू राम (90) मलबे की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर भवारना पुलिस के एसएचओ गुरदेव सिंह और पंचायत प्रधान नीतू डढवाल माैके पर पहुंचे।

रविवार सुबह राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भी मौके का दौरा किया और पीड़ित परिवार को 10 हजार की तत्काल सहायता उपलब्ध करवाई। प्रभावित परिवार बीपीएल श्रेणी में आता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस परिवार को मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद मुहैया करवाई जाए।

Leave a Reply