शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक 3:25 बजे शुरू हो गई है। इस मंत्रिमंडल की बैठक में भी 20 एजेंडा आइटम पर चर्चा हो रही है। मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री के मंडी दौरे 20 हजार करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरिमनी, ओमी क्रोन के बढ़ते खतरे और कोविड-19 की प्रस्तुति भी होगी।
इस बैठक में राजस्व व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर मौजूद नहीं है बाकी सभी मंत्री मौजूद है।यह बैठक पहले सुबह 10:00 बजे निर्धारित की गई थी उसके बाद मंत्रिमंडल की बैठक का समय 3:00 बजे निर्धारित किया गया लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दिल्ली दौरे के कारण इसे 3:30 बजे के लिए निर्धारित किया गया।मंत्रिमंडल की बैठक पहले सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे रखी गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने के बाद इसे दोपहर बाद साढ़े तीन बजे किया गया है।
