Spread the love

शिमला। राज्य सरकार ने करुणामूलक आधार पर क्लास डी के पदों को भरने का फैसला लिया है। इन पदों को जल्द भरने के लिए सरकार ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इन पदों को भरने के लिए प्रस्ताव अब वित्त विभाग के पास नहीं जाएंगे।

क्लास सी के पदों को भरने के लिए भी इसी तरह की व्यवस्था करने पर मंथन जारी है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि सरकार ने क्लास वन, टू, थ्री और फोर की जगह क्लास ए, बी, सी और डी के नए नाम करने का फैसला लिया है।क्लास फोर कर्मियों को अब ग्रुप डी कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में करुणामूलक आधार पर नौकरियां देने के मामले को लेकर एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने करुणामूलक संघ से अपना धरना भी समाप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply