शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह को पार्टी की संसदीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में (Congress Parliamentary Working Committee) अधिसूचना जारी की है।
![]()
कांग्रेस संसदीय कार्य समिति में कुल 26 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें सचिव तीन, एक कोषाध्यक्ष और 22 कार्यकारी सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
वहीं, खुद प्रतिभा सिंह के बेटे और शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य ने भी सोशल मिडिया पर इस जानकारी को शेयर किया है।उन्होंने कहा कि मंडी लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह को कांग्रेस संसदीय कार्यसमिति लोकसभा का सदस्य (Congress Parliamentary Working Committee) मनोनीत करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
