Spread the love

शिमला।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिमला में 31 मई को प्रस्‍तावित रैली के लिए प्रशासन और सरकार की ओर से विकल्प के तौर पर पीटरहाफ में भी तैयारी की जा रही है। इस दिन यदि मौसम खराब रहता है तो इस कार्यक्रम को यहां करवाया जाएगा। इसमें मौसम भी व्यवधान नहीं बन पाएगा। इसलिए विकल्प के तौर पर यहां भी तैयारियां की जा रही हैं। रिज मैदान पर नेट कनेक्टिविटी व अन्य कामों की तरह सरकार से लेकर प्रशासन इन्हें पीटरहाफ में भी अंजाम दे रहा है। हालांकि इनमें से कहां पर कार्यक्रम होगा या नहीं, यह मौसम पर ही निर्भर करेगा।
सरकार व प्रशासन मान कर चल रहा है कि मौसम विभाग के मुताबिक उस दिन मौसम दोपहर तक तो पूरी तरह से साफ है। इसके बाद ही हल्के बादल हैं। इसलिए प्रशासन और सरकार यह मानकर चल रही है कि हेलीकाप्टर से उतरने के बाद प्रधानमंत्री सीधे सीटीओ पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से रोड शो करते हुए रिज मैदान जाने का कार्यक्रम है। मौसम खराब होने पर रोड शो व रिज दोनों ही रद होंगे, विकल्प के तौर पर महज पीटरहाफ में ही कार्यक्रम होगा। इसलिए पूरी तैयारी शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply